सासाराम, अप्रैल 1 -- करगहर, एक संवाददाता। सूरत स्थित साड़ी रंगाई मिल में बुधवार को कंपनी के निदेशक ने विधवाओं को जैसे ही चार लाख का चेक और आजीवन 12000 का पेंशन देने का कागजात सौंपा। विधवाएं फफक पड़ी । मानो यह उनके पतियों का अन्तिम सौगात हो। उनकी हिचकियों और संवेदनाओं को भांपते हुए उनके साथ पहुंचे परिजनों की आंखें नम हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...