गिरडीह, अगस्त 3 -- बेंगाबाद (गिरिडीह), प्रतिनिधि। गुजरात के सूरत शहर के एक व्यवसायी से एपीके फाइल भेजकर 50 लाख रुपये की साइबर ठगी करनेवाले दो आरोपियों को गुजरात साइबर पुलिस ने बेंगाबाद के विशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। नाटकीय अंदाज में हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुजरात पुलिस सूरत रवाना हो गई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मुकेश कुमार और रूपलाल मंडल शामिल हैं।

गुजरात पुलिस की कार्रवाई गुजरात पुलिस ने रविवार को गिरिडीह कोर्ट में दोनों को पेश किया। कोर्ट ने तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड मंजूर करते ही पुलिस टीम आरोपियों को लेकर सूरत के लिए रवाना हो गई। यह मामला गुजरात के सूरत सिटी साइबर थाना कांड संख्या 68/25 से जुड़ा है। बताया गया कि सूरत के एक व्यव...