सूरत के जंगलों में छोड़े गए 50 चीतल, जैव विविधता बढ़ाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की पहल
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- गुजरात वन विभाग ने दक्षिण गुजरात में जैव विविधता को मजबूत करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के उद्देश्य से सासन गिर वन्यजीव प्रभाग से 50 चीतलों (स्पॉटेड डियर) को सूरत जिले के मंडवी वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया है। विभाग के अनुसार यह पहल जंगलों में मांसाहारी वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक शिकार आधार को मजबूत करने, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और वन क्षेत्रों की पारिस्थितिक क्षमता बढ़ाने की दिशा में की गई है। वन विभाग ने बताया कि चीतलों का स्थानांतरण इस वर्ष मई और जून के दौरान तीन चरणों में किया गया। पहले चरण में 23 मई को 21 चीतलों को छोड़ा गया। इसके बाद 18 जून को 16 और 24 जून को 13 चीतलों को मंडवी वन क्षेत्र में छोड़ा गया। इस तरह कुल 50 चीतलों को सासन गिर से स्थानांतरित किया गया। सरकार का कहना है कि यह पहल प्रधानमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.