सासाराम, मार्च 6 -- शिवसागर / करगहर, एक संवाददाता। सूरत में स्थित पंडेसरा साड़ी डाइंग पेंटिंग कंपनी में गुरुवार को केमिकल युक्त कचरा साफ करने के दौरान रोहतास के चार मजदूर झुलस गए। जिन्हें गंभीर स्थिति में सूरत के बाबा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक के साथियों ने बताया कि सूरत के पंडेसरा साड़ी डाइंग पेंटिंग कंपनी में होली पर्व की छुट्टी के दौरान शिवसागर, करगहर व कोचस के चार प्रवासी मजदूर केमिकल युक्त कचरे की टंकी की सफाई कर रहे थे। इस दौरान चारों मजदूर गहरे केमिकल टंकी में गिर गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल गया। इस बीच केमिकल युक्त पानी से उनका पूरा शरीर झुलस गया। कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.