नई दिल्ली, जून 17 -- गुजरात के सूरत से अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला साइकिल चुराती है लेकिन अगले ही दिन उस साइकिल को वापस कर देती है। इतना ही नहीं साइकिल लौटाने के साथ-साथ वह हाथ जोड़कर माफी भी मांगती है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग इस महिला को 'संसकारी चोर' बता रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में महिला पहले साइकिल चुराकर ले जाते नजर आ रही है। इसके बाद इसे वापस लाते हुए नजर आती है और फिर कैमरे के सामने मांफी मांगती दिखाई देती है। दोनों ही क्लिप में महिला ने अपना चेहरा छिपाया हुआ था। यह भी पढ़ें- गुजरात को रेलवे का तोहफा, दोहरीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी; इस इलाके को होगा फायदाकैमरे में देखा और हाथ जोड़कर मांगी माफी घटना 12 जून को सलाबतपुरा इलाके की बताई जा रही है जहां से महिला एक घर ...