सूरत, मार्च 14 -- गुजरात के सूरत शहर में स्थित फैमिली कोर्ट से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर भरण-पोषण के एक मामले की सुनवाई के दौरान एक 75 वर्षीय शख्स ने अपनी 61 साल की पत्नी पर एसिड फेंक दिया। जिसके बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई। जज की मौजूदगी में शुक्रवार को हुए इस हमले के बाद कोर्ट में काफी अफरातफरी मच गई, वहीं इस हमले के बाद आरोपी बुजुर्ग ने खुद भी जहर खाते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हमले में महिला के चेहरे और आंखों को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी को बचाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी पति की पहचान आयुर्वेदिक डॉक्टर विनोद भानुशाली के रूप में हुई है, जो कि सुनवाई के दौरान कपड़े के एक थैले में एसिड की...