औरंगाबाद, अगस्त 23 -- औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-31 के गंगटी निवासी मुरारी ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ विक्की की गुजरात राज्य के सूरत में एक भवन में छत से गिरने से मौत हो गई। यह घटना रविवार की अहले सुबह हुई जिसकी सूचना घर पर पहुंचने पर मातम पसर गया। इस संबंध में औरंगाबाद के जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि रोहित कुमार को अपने चाचा जितेंद्र ठाकुर के किराए के कमरे में रहकर काम करना था। उसने 22 अगस्त को ही अतुल्य प्राइवेट लिमिटेड नाम की निजी कंपनी में काम करने के लिए अपने कागजात जमा किए थे जहां रविवार से उसे काम करना था। वह रात्रि करीब दो बजे बिना रेलिंग की छत पर पेशाब करने के लिए बाहर आया और छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात्रि में अंदाजा नहीं मिला और छत से सीधे नीचे जा गिरा। वहां मौजूद...