चंदौली, अप्रैल 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं. पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी एवं प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि खेल शिक्षा का अनिवार्य अंग है। खेलकूद न केवल शारीरिक रूप से हमें सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी तरोताजा रखता है। डिजिटल युग में खेल हमें मैदान की ताजी ऊर्जा से जोड़ते हैं और जीवन में हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं। वही प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करती हैं।प्रतियोगिता पुरुष वर्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.