रांची, अप्रैल 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धार्मिक संगठन सूरज संगम की ओर से सात अप्रैल को अपर बाजार के महावीर चौक, मारवाड़ी टोला में श्री बजरंगबली की छट्ठी महोत्सव मनाई जाएगी। संगठन के कार्यक्रम प्रभारी दिलीप गुप्ता ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष पर छट्ठी महोत्सव पर श्री सुंदरकांड पाठ दुर्गा जागरण मंडली के ओम शर्मा व चंदा के नेतृत्व में होगा। हिन्दपीढ़ी नारी शक्ति मंडल की किरण देवी व सुधा देवी भजन प्रस्तुत करेंगी। इस मौके पर पूजा-अर्चना के बाद महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। संगठन के संरक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि सभी धार्मिक संगठन से छट्ठी महोत्सव का आयोजन करने एवं चौक-चौराहे पर रामनवमी पर लगाए गए महावीरी पताका को श्रद्धाभाव के साथ उतार लेने का आह्वान किया गया है।महोत्सव के आयोजन को लेकर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.