सूरज यादव बने रालोजपा के प्रदेश महासचिव
भागलपुर, जुलाई 28 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी निवासी युवा नेता सूरज यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष है। रविवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह, भूषण कुमार, महताब आलम आदि नेताओं के समक्ष उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। जिम्मेदारी मिलने के बाद सूरज यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.