रांची, फरवरी 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के आगर टोली निवासी अजय मुंडा के पुत्र सूरज मुंडा ने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूरज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवार के सहयोग, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित पढ़ाई से सफलता संभव होती है। उनकी इस सफलता पर भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी कठिन परीक्षा पास करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.