सूरज बिहार हत्याकांड के प्रतिशोध में नेवालाल चौक पर चली थी गोली
पूर्णिया, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हाल में नेावलाल चौक पर युवक शुभम कुशवाहा एवं उसके मामा सागर कुशवाहा पर हुए कातिलाना हमले को लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लगाते हुए पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि युवा व्यवसायी सूरज बिहारी हत्याकांड के प्रतिशोध में बदमाशों ने शुभम कुशवाहा एवं सागर कुशवाहा पर गोली चलाई थी। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता सूरज बिहारी का छोटा भाई उदय बिहारी है। उदय बिहार अभी फरार चल रहा है। शुभम कुशवाहा को ठिकाने लगाने के लिए बदमाशों को छह लाख रूपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानान्तर्गत कुशस्थान निवासी देवा यादव उर्फ देवाशीष कुमार, अररिया जिले के भरगामा थानान्तर्गत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.