सूरज ने दिखाया तेवर, अधिकतम पारा 40 पार
प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज में भीषण गर्मी और तपिश का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को सूरज ने तेवर दिखाया तो अधिकतम पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम पारे के साथ प्रयागराज सूबे में तीसरा सर्वाधिक गर्म जिला रहा। पहले स्थान पर 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा सबसे गर्म रहा तो उसके बाद झांसी जिले का अधिकतम पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग गंगा में मस्ती करते दिखे। 11 मई को सुबह नौ बजे तक तेज धूप के साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल कर रखा था। इसकी वजह रही कि सुबह 8.30 बजे उमस 53 फीसदी दर्ज की गई थी। उसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हुआ और गर्मी का सितम तेज होने लगा। सड़कों पर सन्नाटा तो नहीं था लेकिन गर्मी की तपिश की वजह से राहगीर गमछा और टोपी लगाकर निकले। हालांकि शाम 5.30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.