वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के बाद अब सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के तामपान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यही वजह है कि लोगों को तपिश का एहसास हो रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अगले दो से तीन दिनों में तापमान 40 के पार पहुंचने की संभावना है।रविवार की सुबह तेज धूप निकली थी। दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। दोपहर में हल्की तपिश का एहसास हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा 39.3 और रात का तापमान 1.4 डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले चार दिनों में दिन के तापमान में नौ डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। यही वजह है...