फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है और 24 घंटे में कई इलाकों में 10 से लेकर 20 बार तक ट्रिपिंग हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ता परेशान हैं। कहीं सिर्फ आठ से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है तो कहीं 18 घंटे के दावों के बावजूद आधी आपूर्ति ही हो रही है। बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग करीब 30 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या और गहरा गई है। विभाग रोस्टर के अनुसार सप्लाई देने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत में लोगों को बार-बार कटौती और कम आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित शहरियों को बिजली आपूर्ति के लिए छह उपकेंद्रो का संचालन किया जाता है। इसमें से आबूनगर, मुराइनटोला, बेरुईहार, शां...