झांसी, जून 17 -- झांसी,। सुबह सुस्ती में सूरज,..मध्यम बादलों का डेरा, ..दोपहर टनटनाती धूप, पसीने से तर-ब-तर शहरी और हर तरफ बैचेनी। बुधवार को मौसम कुछ ऐसा ही रहा। एक तरफ सूरज झुलसा रहा था तो दूसरी तरफ बादल और धूप के मेल ने उमस बढ़ा दी। जिससे हर तरफ हाय गर्मी उफ गर्मी की सदाए सुनाई दी। रानी कर शहर झांसी पसीने से तर-ब-तर रहा। मौसम के उतार चढ़ाव में अधिकतम पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। शाम बादलों को बादलों का मूड बना। इक्का-दुक्का बूंदें गिरी। जिससे मौसम सुहाना हुआ। बाद में बादल लटके-झटके दिखाकर सरक लिए। न्यूनतम ताप 28 डिग्री होने से रात भी मुश्किल में कटी। यह भी पढ़ें- हीटवेव के बीच हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत बुधवार सुबह 5.25 बजे सूर्योदय हुआ। बादल मन मोहते दिखे। 8.30 बजते ही धूप और मेघों की बाजीगरी देखने को मिली तो 10.30 बजे से पल में धूप ...