सूरज ने जीता यूपी वीर अभिमन्यु का खिताब
गाजीपुर, अगस्त 17 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में 16 से 17 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के पहलवान सूरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु का खिताब अपने नाम किया। वीर अभिमन्यु टाइटल बाउट में 190 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सूरज ने पहले राउंड में गोरखपुर हॉस्टल के सुमित, दूसरे में स्पोर्ट्स कॉलेज के आकाश यादव, तीसरे में मऊ के मुकेश यादव और चौथे राउंड में गोरखपुर के मुकेश यादव को हराया। क्वार्टर फाइनल में सैफई के दीपेंद्र, सेमीफाइनल में वाराणसी के शिवम और फाइनल में गोरखपुर के जनार्दन को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पचइयां पर दिखा गांव के मल्लों का दमखम खिताब जीतने पर सूरज को एक लाख रुपये और वीर अभिमन्यु की उपाधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.