पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया हिंदुस्तान संवाददाता। युवा व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या के एक सप्ताह होने को है, लेकिन हत्यारोपियों को ढूढ निकालने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने तीन बाइकों को भी बरामद किया है। जिस युवक की निशानदेही पर बाइक बरामदगी की बात कही जा रही है, उसे भी पुलिस ने एक हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। परन्तु फिलहाल पुलिस की ओर से इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि गिरफ्तार युवक की संलिप्तता घटना में थी या नहीं। उसी तरह बरामद हथियार को लेकर भी पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इसका प्रयोग हत्याकांड में हुआ था अथवा नहीं। आरोपियों की गिरफ्तारियों को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर पुलिस के अधिकारियों की खामोशी से लोगों में असंतोष का भाव है। इस ...