भदोही, मई 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब जिले में समाप्त हो चुका है। इधर तीन दिनों से आसमान साफ है। ऐसे में सूरज की तल्खी ने तापमान को बढ़ा दिया है। दिन में 10 बजे से लेकर चार बजे तक धूप के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उधर, रात और दिन के तापमान में अंतर के कारण लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। बता दें कि गत दिनों जिले में मौसम विभाग ने पांच दिन का येलो अलर्ट जारी किया था। हवाओं की रफ्तार के साथ ही बरसात और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने आगामी सात मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया था। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि एक सप्ताह से मौसम परिवर्तित हुआ है। जिले में 29 अप्रैल से निरंतर तापमान में क...