छपरा, जून 10 -- लू और भीषण गर्मी से सूने पड़ रहे बाजार सड़कों से गायब हो रही चहल-पहल छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में आसमान से बरस रही आग और धरती से उठती तपिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले एक महीने से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है।

गर्मी का प्रभाव दोपहर होते-होते सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं, बाजारों की रौनक गायब हो रही है और रोज कमाकर परिवार चलाने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि लोग दोपहर के समय घरों में ही कैद रहना अपनी सुरक्षा समझ रहे हैं। सारण जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान ने आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप चुभने लगती है और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। बाजारों में खरीदार कम जुट रहे शह...