आगरा, मई 1 -- जनपद में सूरज की तपिश एक बार फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। अधिकतम तापमान जैसे ही 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोगों को उमसभरी गर्मी का एहसास होने लगा। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम एक दम साफ रहा। दिन में अधिकतम तापमान एक बार फिर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गत गुरूवार की शाम हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को तापमान वृद्धि होते ही लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगा। शहर व कस्बों के बाजारों में हालांकि ग्राहकों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- खिली धूप ने छुड़ाए पसीने, अब फिर झमाझम बारिश का अलर्ट न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद वायुम...