सूरज के तेवर ने बढ़ाई गर्मी, तापमान 39 डिग्री पार
प्रयागराज, जुलाई 14 -- सूरज के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले छह दिनों से सात डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बढ़ चुका है। सुबह धूप निकली जिससे उसम बढ़ गयी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.64 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार की रात का न्यूतनत तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक दो बार गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं 19 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.