मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ। जनपद में अप्रैल माह में ही गर्मी का कहर हर रोज बढ़ रहा है। गर्मी के चलते आमजन से लेकर बेजुबानों तक का हाल बेहाल है। सूरज की बढ़ती तपिश के चलते बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों तक सन्नाटा पसर रहा है। रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों तो सरकारी कार्यालयों में फरियादियों का टोटा हो गया है। जो लोग घरों से निकल रहे हैं, वह पूरी तरह शरीर को ढंककर निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पेयपदार्थों की बिक्री में इजाफा हो गया है। रविवार को भी अधिकत्तम तापमान 44.2 और न्यून्नतम 26.6 डिग्री तापमान रहा। यह भी पढ़ें- न्यूनतम पारा भी उछला, रात-दिन छूट रहा पसीना यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने से बढ़ी उमस,लोग परेशान यह भी पढ़ें- अब बढ़ेगी तपिश: 19 अप्रैल से 31 मई तक गर्मी का रहेगा भीषण प्रकोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.