झांसी, अप्रैल 2 -- अप्रैल के दूसरे दिन की शुरूआत टनटनाती धूप, तीखी तपन, चुभन और सूरज के उग्र तेवरों के साथ हुई। दिन की मानिंद रात भी बेकल हुई। अधिकतम पारा 38 तो न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। भरी दुपहरी चल रही गर्म हवाएं परेशान करती दिखीं। वहीं शुक्रवार से आंशिक बादल के आसार हैं। मौसम दिनों-दिन गर्म हो रहा है। तपन, चुभन बढ़ रही है। गुरुवार सुबह 6.07 बजे कसूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 24 डिग्री के करीब था। 10 बजते ही सूरज ने तेवरों का एहसास कराया। जिससे घरों से निकले शहरी छांव तलाशते नजर आए। लोग छाता, हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी में दिखे। दोपहर 1.30 बजे हल्की बदली छाई। हवाओं ने तेज का रुख अख्यिार किया। फिर सूरज की तपिश, धूप के तेज ने शहरियों को बेहाल कर दिया। फुटपाथी दुकानदारों का बुरा हाल रहा। थोक बाजार में बेलदार, दिहाड़ी मजदूर सुस्त...