बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार को सुबह से ही सूरज ने अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जो दोपहर होते-होते आग के शोले में तब्दील हो गए। झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के कारण पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनमानस से लेकर पशु-पक्षी तक व्याकुल नजर आए। लू के थपेड़ों से वाहन चालक और राहगीर परेशान नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 बजते ही लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों और दफ्तरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- सूर्यदेव के तेवर तल्ख, आसमान से बरस रही आग, लू से झुलस रहे लोग शहर के मुख्य बाजार हों या व्यस्त चौराहे, हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों से मानो रौनक गायब हो गई और वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.