सूरज के तीखे तेवरों के चलते सोमवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी। सूरज के तीखे तेवरों के चलते सोमवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस हफ्ते यानी 21 जून तक प्रचंड गर्मी और अधिकतम तापमान के 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बीच में 17 जून को छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन उससे तपिश से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार सुबह 7 बजे के बाद से सूरज की किरणें दिन के गर्म होने का संकेत देने लगी थीं। पूरे दिन ही नहीं, सूरज ढलने के काफी देर बाद तक तपिश का अहसास होता रहा। दोपहर में हवा में भी गरमाहट थी। यह भी पढ़ें- आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार कम सोमवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.