सूरज की रोशनी से घटेगा बिजली का बोझ, घर-घर सोलर लगाने पर जोर
गोपालगंज, अगस्त 10 -- पंचदेवरी। अब सूरज की रोशनी से घर रोशन करने के साथ बिजली का खर्च भी कम किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर सोमवार को पंचदेवरी प्रखंड सभागार में बैठक हुई। इसमें मानव बल, एमआरसी और ग्रामीणों को योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
योजना के लाभ अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय जेई राजेश गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। एक किलोवाट के प्लांट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.