सूरज की तल्ख किरणें लोगों को झुलसा रही, पारा 44 के पार
औरंगाबाद, मई 24 -- दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे, जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे फोटो- 24 मई एयूआर 20 कैप्शन- रविवार की दोपहर अंबा बाजार में पसरा सन्नाटा अंबा, संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सुबह होते ही सूरज की तल्ख किरणें लोगों को झुलसाने लग रही हैं और दोपहर तक हालात ऐसे हो जा रहे हैं मानो सड़कों पर आग बरस रही हो। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को इसके 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तेज धूप के साथ चल रही गर्म पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सुबह और शाम के समय ही बाजारों में कुछ हलचल दिखाई दे रही है।
गर्मी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.