फतेहपुर, मई 21 -- वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते स्पोर्टस स्टेडियम के स्वीमिंग पुल में कोच के सहारे बच्चे पानी में तैरने का गुर सीख रहे हैं। जबकि एक निजी वाटर पार्क के स्वीमिंग पुल में न तो कोई लाइफ गार्ड दिखाई दिया न ही पुल की गहराई के बोर्ड, हालांकि यहां पर कस्ट्यूम पहने युवा पानी में अठखेलियां करते नजर आए। जिम्मेदारों का दावा है कि यहां पर पानी को बदला जाता है। यह भी पढ़ें- मानकों पर खरे नहीं उतर रहे निजी स्वीमिंग पूलस्पोर्टस स्टेडियम में बेहतर इंतजाम स्पोर्टस स्टेडियम में स्वीमिंग पुल में तैराकी की कला सीखने वाले बच्चों को ट्रेंड करने के लिए यहां पर एक कोच के साथ ही दो होमगार्ड की तैनाती रहती है। वहीं 5.50 फीट गहरे स्वीमिंग पुल में चेतावनी बोर्ड लगा होने के साथ ही यहां पर कोच स्वयं बच्चों के साथ पानी में उतरकर तैराकी के गुर सिख...