वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले महीने खोजा गया एक बड़ा धूमकेतु तेजी से सूर्य की तरफ बढ़ रहा है। 13 जनवरी को चिली के चार वैज्ञानिकों के समूह ने इसकी खोज की और नाम दिया 'सी-2026 ए-1 मैप्स'। यह सनग्रेजर श्रेणी का एक धूमकेतु है। इनकी खासियत होती है कि यह सुदूर अंतरिक्ष से निकलकर सूर्य की तरफ जाते हैं। यहां पहुंचकर अगर नष्ट न हुए तो अपने परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ जाते हैं। वैज्ञानिक इसे अब तक के सबसे विशाल धूमकेतुओं में एक मान रहे हैं। यह पहली बार है, जब एक सनग्रेजर धूमकेतु सूर्य के करीब आने से काफी पहले ही देख लिया गया। यह विशाल सनग्रेजर 4 अप्रैल को सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान क्रायट्ज परिवार के सनग्रेजर धूमकेतु के रूप में की है। काशी के खगोलविद भी इस अद्भुत घटना को लेकर काफी उत्साहित हैं। युवा खग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.