सूरज की तपिश से राहत पर उमस से परेशानी बढ़ी
फरीदाबाद, जून 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। तेज धूप और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही उमस का असर दिखाई देने लगता है। घरों और दफ्तरों में पंखे और कूलर के सामने बैठने के बाद भी लोग गर्मी से राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण में आर्द्रता करीब 55 प्रतिशत रही। आर्द्रता अधिक होने के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। पसीना निकलने के बाद भी शरीर को ठंडक नहीं मिल पा रही है। उमस भरे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बीके अस्पताल की ओपीडी में डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.