सूरज की तपिश से बचने को मुंह ढककर निकलने को हुए मजबूरश्वार
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद अब सूरज ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है। सुबह नौ बजते ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। आलम यह है कि दोपहर होते-होते मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए लोग हर संभव जतन कर रहे हैं। सड़कों पर जो इक्का-दुक्का लोग नजर भी आ रहे हैं, वे खुद को पूरी तरह कपड़ों से ढके हुए हैं। युवतियां और महिलाएं स्कार्फ से चेहरा ढंककर निकल रही हैं, तो वहीं पुरुष भी गमछे और चश्मे का सहारा ले रहे हैं। बिना सुरक्षा उपायों के बाहर निकलना त्वचा को झुलसाने जैसा महसूस हो रहा है। यह भी पढ़ें- मौसम : सूर्यदेव के तेवर तल्ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.