फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रविवार सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक आसमान से आग बरसती रही, जबकि अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म पछुआ हवाओं और तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया, वहीं बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर चलने को विवश दिखे। भीषण गर्मी के चलते राहगीर छांव की तलाश में भटकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका जताई है। उधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है ताकि बच्चों को दोपहर की तपिश से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त सुबह धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 11 बजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.