अमरोहा, मई 28 -- हसनपुर, संवाददाता। सूरज की तपिश व लू के संग बढ़ती बिजली कटौती परेशानी का सबब बनी हुई है। मनुष्य के संग फसलों पर भी गर्मी की मार के बीच बिजली की बेरुखी भारी पड़ रही है। भीषण गर्मी के दौरान दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। दूसरी ओर तंग घरों में रहने वाले लोगों की रात जागकर कट रही है। वहीं, पर्याप्त बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है। यह भी पढ़ें- आम-ईख फसल को सिंचाई की दरकार, बिजली ट्रिपिंग से किसान परेशानबिजली की समस्या भीषण गमी के दौरान पिछले कई दिन से शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या बनी हुई है। मंगलवार रात रात शहर में बार-बार बिजली ट्रिपिंग करती रही जिसके चलते हर पांच-दस मिनट के अंतराल पर बिजली गुल होने से विद्युत चालित उपकरण भी सही से काम नहीं कर पाए। रात में कटौती होने से उपभोक्ताओं ...