सूरज की तपिश में तपी धरती, पारा 47.5 डिग्री पहुंचा
बांदा, मई 26 -- बांदा। जनपद में नौतपा के दूसरे दिन भी धरती सूरज की तेज तपिश में जमकर तपी। अधिकतम तापमान 47.5 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्म तेज हवाओं के चलते लोग घरों में कैद रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 28 तक ऐसे ही गर्मी सताएगी। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। जनपद सप्ताह भर से भीषण ली व गर्मी की गिरफ्त में है। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसे। तेज तपिश के कारण इंसान व पशु-पक्षी बेहाल रहे। दोपहर में शहर व गांवों की सड़कें वीरान नजर आईं। असहनीय गर्मी के चलते गांवों से भी लोग खरीदारी आदि के लिए बाजार नहीं पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, गरज-चमक के साथ इस दिन बारिश की संभावना दोपहर में नौ किलोमीटर की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं चलती रहीं। शाम होने के बाद भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.