सूरज की तपिश ने झुलसाया, लू की चपेट में आने से हुए बेहाल
एटा, मई 15 -- जिले में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन शुक्रवार की सुबह होते ही मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरसती आग ने लोगों का बेहाल कर दिया। शुक्रवार को सुबह से निकली तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जिले अधिकतम तापमान 40 एवं न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों के सीधे संपर्क में आने वाले राहगीरों के लिए स्वास्थ्य का संकट खड़ा हो गया है। दोपहर के समय सड़क पर चल रहे कई लोगों का धूप और लू के कारण डिहाइड्रेशन से बुराहाल हो गया। वहीं हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से पांच से छह लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.