कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में सूरज तपिश व बढ़ रहे तापमान से जन जीवन बेहाल हो रहा है। गर्मी से लोगों के साथ पशु-पक्षी बेहाल हैं। मंगलवार को भी तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बचैन कर रखा। दोपहर में पारा 41 डिग्री के करीब पहुंचने के साथ तेज धूप से बेहाल राहगीर छाया तलाशते नजर आए, जबकि गला तर करने को आम पना,गन्ना रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। आसमान से बरसती आग की तपन व गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल हो रहे हैं। दोपहर में स्कूलों में छोटे बच्चों की छुट्टी होने पर अभिभावक छाते सहारे बच्चों को लेकर घर पहंुच रहे है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज वहीं युवतियां कपड़े से मंुह बांधकर निकल रही है। इधर गर्मी के साथ बिजली की कटौती व लो वोल्टेज के साथ ट्रिपिंग की समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.