सूरज की तपिश ने किया परेशान, पसीने से भीगे लोग
मऊ, जून 9 -- मऊ, संवाददाता। बदन झुलसाती गर्म पछुआ हवा, चटक धूप और पारा 43 डिग्री। सोमवार को सूरज की तपिश से गांवों से लेकर शहर तक जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। घर-दुकान-मकानों के अंदर भीषण उमस से लोग पसीने से भींग जा रहें थे। जिससे हर तरफ 'हाय गर्मी, उफ गर्मी' से लोग परेशान दिखे। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़े महसूस हुए। वहीं पांच घंटे तक जिले का अधिकतम पारा 43.8 डिग्री के आसपास रहा। सुबह 5.03 बजे सूर्योदय हुआ तो मौसम में कुछ नरमी रहीं। लेकिन सुबह 10 बजते ही तेज धूप निकल आई और तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। इस बीच 10 से 12 किमी रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा तीर सी चुभीं। जरूरी काम से निकले लोग हाथ बंद दस्ताने, टोपी, गमछा, छाते ओट में नजर आए। दोपहर 12 बजे ताप 40 डिग्री पर पहुंचा। ढाई बजते ही पारे में तीन डिग्री की उछाल दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.