हाथरस, अप्रैल 21 -- हाथरस। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के साथ ही मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। 10 अप्रैल के बाद से आसमान साफ होने के कारण सूरज ने आंखें तरेरनी शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिले का तापमान अचानक उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। दोपहर में पारा चढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 11 बजे से ही आसमान से आग बरसना शुरु हो गया। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर दोपहर में प्रचंड सूरज की तपिश के साथ हवाओं के चलने का सिलसिला शुरु हो गया। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने दोपहर में लू का रूप ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.