अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सूरज के तल्ख तेवर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। सोमवार को शहर तेज धूप और गर्म हवाओं से झुलसता रहा। दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगीं। जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, चक्कर और सिर दर्द से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। दीनदयाल और मलखान सिंह अस्पताल के आईसीयू और बच्चा वार्ड तक भर गए। कुछ मरीज लाइन में खड़े-खड़े गश खाने लगे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की संभावना जताई है। दीनदयाल अस्पताल में सोमवार को करीब 2200 मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। यहां आईसीयू लगभग फुल हो चुका है, जबकि बच्चा वार्ड में भी बेड भर गए। अस्पताल में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, तेज बुखार, सिर दर्द और चक्कर आने वाले मरीजों की...