प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में एक बार फिर सूरज ने अपना तेवर दिखाया। जहां 30 अप्रैल को आंधी-पानी की वजह से अधिकतम पारा गिरकर 31.4 डिग्री दर्ज किया गया और लोगों को राहत मिली। वहीं शुक्रवार को तेज धूप और उमस से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस चढ़कर पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इतना ही नहीं सुबह 8.30 बजे ही उमस 68 फीसदी तक पहुंच गई। ऐसे में दिनभर गर्मी और उमस से लोग परेशान हुए。
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट घूरपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अखिलेश यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही शुक्रवार को सूर्योदय के बाद उमस बढ़ने लगी। सुबह 8.30 बजे से दस बजे के बीच उमस 68 फीसदी तक दर्ज की गई। एक तो उमस ऊपर से आसमान साफ होने से गर्मी बढ़ गई। दोपहर एक बजे शाम चार बजे के बीच सिविल लाइंस, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.