सूरज का कर्फ्यू : सड़कें हुईं सूनी, घर में भी चेन नहीं
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बर्न कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। तापमान के एकाएक बढ़ने से आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को हमेशा व्यस्ततम रहने वाले मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को एसबीआई तिराहा पर सड़क दूर-दूर तक खाली पड़ी थी। दोपहर एक बजे जहां आमतौर पर इस मार्ग पर वाहनों की लाइन दिखाई देती थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। गर्मी से बचने के लिए किसी ने वेंडिंग जोन का सहाला लिया तो कई पेड़ की छांव खोजते नजर आए। सूर्य देव के प्रचंड कोप ने शरीर झुलसने का एहसास करा दिया। सर्वाधिक समस्या दिहाड़ी मजदूरों व रिक्शा चालकों को आई। घंटाघर से एएमयू सर्किल की तरफ जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे लगे पेड़ के नीचे कई रिक्शा चालक छांव में सुसताते नजर आए। व्यस्तम चौराहा सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.