सूरज उपाध्याय हत्याकांड में मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप
अंबेडकर नगर, मई 24 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जहानियापुर मछलीगांव निवासी ट्रक चालक सूरज उपाध्याय हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। सूरज के पिता दिलीप कुमार उपाध्याय ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्य आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बीते दो मई की सुबह सूरज उपाध्याय का शव सम्मनपुर के पास स्थित मरी माता देवस्थान के पास एक बाग में मिला था। घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर उसकी बाइक भी बरामद हुई थी। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई गई थी। यह भी पढ़ें- सूरज उपाध्याय हत्याकांड में मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.