सूरजुडीह में हरिकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बोकारो, जून 15 -- कसमार। कसमार प्रखंड के सूरजुडीह मुखर्जी टोला में चार प्रहरीय हरि कीर्तन का आयोजन ग्राम कमिटी की ओर से किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण युवाओं के रंग दल की ओर से शनिवार की रात्रि हरि कीर्तन प्रस्तुति की गयी। जिसमें सुरजुडीह, कसमार, फुटलाही, गर्री, हँसलता समेत अन्य कई गांव से श्रद्धालु रात भर हरि कीर्तन में शामिल रहे।
समापन समारोह रविवार सुबह समापन के अवसर पर कुंज भंग एवं रांगा धुला का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों लोग शामिल हुए। इस दौरान बोल भाई कान्हाई जाबी की नाय रे, गोष्ठे जाबार बेला होलो जाबी की नाय रे जैसे भक्तिमय गीतों से पूरा गांव गूंज उठा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने गुलाल खेलकर खेती किसानी में बेहतर फसल की कामना भगवान श्री कृष्ण से की। मालूम हो कि मॉनसून शुरू होने से पूर्व कई पीढ़ियों से हरि कीर्तन का आयोजन इस गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.