रुद्रपुर, मार्च 12 -- किच्छा, संवाददाता। सूरजमल विश्वविद्यालय में यूजीसी वेबिनार लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल समावेशी और विकसित भारत के लिए सरकार की दूरदर्शी योजनाओं और दृष्टिकोण को साझा किया। गुरुवार को सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें युवाओं के सशक्तिकरण, शैक्षिक अवसंरचना के विकास तथा सतत विकास से जुड़ी नई नीतियों के बारे में बताया गया। सत्र के दौरान विवि के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) के लिए बजटीय प्रावधानों उच्च शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...