रुद्रपुर, जून 6 -- किच्छा, संवाददाता। सूरजमल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्य और कर्मचारियों को पर्यावरण जागरूकता संदेश दिया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष नवीन कुमार सावर्थिया की अगुवाई में विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास विभिन्न फलों, औषधीय, सुगंधित और वृक्ष प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए। कुलपति प्रो. सतीश कुमार शर्मा ने वैश्विक जलवायु चुनौतियों से निपटने में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने प्रकृति फोटोग्राफी और पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। यह भी पढ़ें- स...