सूरजमल विवि का कालेज ऑफ नर्सिंग मानकों के अनुरूप: कुलपति
रुद्रपुर, जून 17 -- किच्छा, संवाददाता। सूरजमल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बीएससी नर्सिंग की मान्यता से संबंधित प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन नियमित रूप से छात्रों के साथ संवाद कर रहा है, उनकी शंकाओं का समाधान कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर परामर्श और मार्गदर्शन भी उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई में छात्रों के भविष्य, कॅरियर और हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। बुधवार को जारी बयान में कुलपति ने बीएससी नर्सिंग के सभी छात्रों और उनके अभिभावकों से धैर्य, विश्वास और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रत्येक छात्र के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा और सभी नियमों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संस्थान भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.