रुद्रपुर, अगस्त 19 -- किच्छा, संवाददाता। बुधवार को सूरजमल विवि में आईएनसी की मांग को लेकर नर्सिंग के छात्रों का धरना जारी है। छात्र नर्सिंग में आईएनसी की मांग को लेकर 29 जुलाई से बेमियादी धरना दे रहे है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अभी तक कॉलेज में आईएनसी का अप्रूवल नहीं है जिसके कारण उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। प्रवेश के समय कालेज प्रबंधन ने आईएनसी का अप्रूवल शीघ्र मिलने का दावा किया था। वहीं प्रबंधन उन्हें झूठा दिलासा दे रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन व छात्रों के बीच कई चरणों की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं होने के कारण छात्रों का धरना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...