चाईबासा, जनवरी 26 -- चाईबासा। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) पटना के तत्वावधान में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस विषय पर दो दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि छात्रों के मानसिक संतुलन, भावनात्मक स्थिरता एवं स्वस्थ जीवनशैली को विकसित करना भी विद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन गई है। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन सीबीएसई के अनुभवी संसाधन प्रशिक्षकों प्रदीप्त कुमार दास एवं सम्पा घोषाल द्वारा किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 62 शिक्षक शामिल हुए। समापन सत्र में धन्यवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.