सूरजमल के छात्रों की मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे बेहड़
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने सूरजमल विश्वविद्यालय में नर्सिंग कोर्स कर रहे विद्यार्थियों की आईएनसी मान्यता की मांग के समर्थन में गुरुवार को कॉलेज गेट पर धरना दिया। विद्यार्थी पिछले आठ महीने से मान्यता की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। 29 जुलाई से वे कॉलेज गेट पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि विद्यार्थी लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पास आईएनसी की मान्यता नहीं होने पर नर्सिंग कोर्स में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए था। शिक्षा निदेशक को विश्वविद्यालय से इस संबंध में जवाब मांगना चाहिए था। बेहड़ ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा, लेकिन शिक्षा विभाग और शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.